रुद्रपुर, जनवरी 1 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जागरूकता अभियानों के बावजूद साइबर ठग लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। पहले मामले में महिला से क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी लेकर 1.30 लाख रुपये की ठगी की गई, जबकि दूसरे मामले में युवक के मोबाइल पर फर्जी एआरटीओ चालान का लिंक भेजकर उसके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस को दी तहरीर में जानकी वर्मा निवासी वार्ड-32, भूरारानी ने बताया कि बीते तीन नवंबर को उनका एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड जारी हुआ था। एक दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने स्वयं को एसबीआई बैंक के हेड ऑफिस, करोलबाग दिल्ली से बताया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी मांगी। जानकारी देते ही खाते से 1.30 लाख रुपये निकाले जाने का संदेश मोबाइल पर आ गया। इसके बाद संबंधित मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गया। ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.