मेरठ, मार्च 20 -- सरधना के सलावा निवासी एक महिला व रोहटा के व्यापारी के खाते से साइबर ठगों ने 15.72 लाख रुपये निकाल लिए। दोनों घटनाओं का मुकदमा साइबर क्राइम थाने में दर्ज किया गया है। सलावा निवासी नेहा रावल ने बताया कि 9 फरवरी को उसके पास फोन आया। बातों में फंसाकर कॉलर ने उससे खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद उसके खाते से 9 फरवरी से 17 मार्च तक 6,08,975 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। मैसेज आने पर ठगी का पता चला। वहीं रोहटा के गांव पूठरी निवासी नईम ने बताया कि उसकी न्यूट्रोन बायोटेक के नाम से पूठ में दुकान है। उसका व्यवसायिक खाता इंडियन बैंक आरजी कॉलेज रोड पर है। 4 दिसंबर 25 को उसके पास फोन आया। कालर ने बातचीत कर कुछ जानकारी ली। इसके बाद उसका खाता हैक कर 9,64,672 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.