साइबर ठगों ने दो खातों से उड़ाए 7.84 लाख रुपये
रुद्रपुर, मई 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर और किच्छा क्षेत्र में साइबर ठगी के दो बड़े मामले सामने आए हैं। साइबर ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 7.84 लाख रुपये उड़ा लिए। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला किच्छा तहसील के ग्राम मलसी निवासी सतनाम सिंह पुत्र अजीत सिंह से जुड़ा है। सतनाम सिंह का पंजाब एंड सिंध बैंक की बिगवाड़ा शाखा में बचत खाता है। पीड़ित के अनुसार, बीते 5 मई की सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर खाते से रकम निकलने के लगातार संदेश आने लगे। जांच करने पर पता चला कि खाते से आठ अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 6,44,519 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया था। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर जानका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.