फतेहपुर, मई 12 -- बहुआ, संवाददाता। साइबर क्राइम की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी हैं। पुलिस द्वारा शिविर लगा कर साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किए जाने के बावजूद थोड़ी से नादानी में लोग शातिरों का शिकार बन रहे है। पिछले 24 घंटे में क्षेत्र ने साइबर के शातिरों ने तीन लोगों को शिकार बनाते हुए चार लाख दो हजार रुपये पार कर दिया। कोई आन लाइन सामान मंगाने में ठगा गया तो कोई अनजान काल रिसीव करते हुए जालसाजों के जाल में फंस कर गया। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल का सामान मंगाने के नाम पर दुकानदार से ठगी

ऑनलाइन मोबाइल का सामान मंगाने पर ठगी ललौली थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी एक युवक से ऑनलाइन मोबाइल का सामान मंगाने के नाम पर ठगी हो गई। पीड़ित राजेंद्र ने बताया कि उसने मोबाइल का सामान ऑनलाइन मंगाया था। इसके...