लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, संवाददाता। साइबर ठगों ने पीजीआई इलाके के दो लोगों के खातों से डेढ़ लाख रुपए उड़ा दिए। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज हुई है। वृंदावन योजना सेक्टर 11 लव नेस्ट अपार्टमेंट निवासी सुनील कुमार पांडेय के आईसीआईसीआई बैंक खाते से 22 जून को बिना उनकी जानकारी के यूपीआई 99 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए। बैंक से सूचना मिलने पर उन्हें ठगी के बारे में पता चला। वहीं, एल्डिको सुरक्षा निवासी अमरजीत सिंह के आईसीआईसीआई बैंक खाते से 18 मई की रात पहले एक रुपए का परीक्षण लेनदेन हुआ। इसके बाद 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। दोनों पीड़ितों ने बैंक खाते ब्लॉक कराए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...