साइबर ठगों ने छात्र के खाते से उड़ाए 2.46 लाख
कन्नौज, अगस्त 2 -- सौरिख , संवाददाता। कस्बा सकरावा में साइबर ठगों ने एक छात्र के बैंक खाते से 2 लाख 46 हजार रुपये पार कर दिए। खाते से लगातार पैसे कटने के संदेश मिलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला, जिसके बाद उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। सकरावा निवासी जुनेद पुत्र मेहंदी हुसैन ने बताया कि उसका खाता कस्बे की केनरा बैंक शाखा में है। शनिवार को उसके मोबाइल पर अचानक खाते से पैसे कटने के कई संदेश आए। जब उसने जांच की तो पता चला कि उसके खाते से कुल 2.46 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही छात्र और उसके परिवार में हडक़ंप मच गया। पीडि़त ने बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और सकरावा थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा बैंक से लेनदेन का विवरण जुटाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.