फरीदाबाद, मई 10 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने लोगों को निवेश, गैस कनेक्शन काटने और आयकर का फर्जी वारंट भेजकर कार्रवाई का डर दिखाकर 47 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित लोगों की शिकायत पर साइबर ठगी के आरोप में मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगों ने जनवरी में सूरजकुंड स्थित लेकवुड सिटी निवासी एक कारोबारी को "पांच पैसा" कंपनी का अधिकारी बताकर निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया था। इस तरह मुनाफे के जाल में फंसाकर साइबर ठगों ने उनसे 19.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों नेपीड़ित को अपने जाल में फंसाने के लिए उनके मोबाइल को लेकर व्हाटसऐप ग्रुप में जोड़ दिया था। जब ग्रुप में उन्होंने लोगों को मोटा मुनाफा होता देखा तो वे भी निवेश के लिए तैयार हो गए। सहमति जताने पर साइबर ठगोंने उनसे "पांच पैसा वेल्थ होराइजन"...