साइबर ठगों ने खाते से 1.86 लाख उड़ाए
हल्द्वानी, सितम्बर 27 -- हल्द्वानी। साइबर अपराध का एक और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। खाताधारक के खाते से ठगों ने दो बार में 1.86 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हल्द्वानी शहर निवासी पीड़ित ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 19 और 21 सितंबर को उनके खाते से 93-93 हजार रुपये दो बार कटे हैं। यह पूरी रकम साइबर क्राइम के जरिए निकाली गई है। जिसमें न कोई कॉल उनके पास आया न मैसेज और न ही उन्होंने किसी लिंक पर क्लिक किया। साइबर ठगों ने तकनीकी संधाधनों का प्रयोग करने के बाद रकम उड़ाई। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल को जांच के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.