साइबर ठगों ने खाते से निकाल लिए एक लाख
गाजीपुर, मई 28 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक के बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरा गांव निवासी सुधाकर पाण्डेय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई थी। ठगी का पता चलते ही उन्होंने तत्काल जनसेवा केंद्र के माध्यम से साइबर शिकायत दर्ज कराई और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया। साइबर सेल ने उन्हें बताया कि ठगी गई रकम में से 70 हजार रुपये को होल्ड कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- ठगी के शिकार युवक को साइबर पुलिस ने दिलवाए रुपए उन्होंने अपने इंडियन बैंक की गाजीपुर शाखा को भी इस बारे में जानकारी दी और धनराशि वापस दिलाने का अनुरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्सिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.