गौरीगंज, जुलाई 25 -- कमरौली। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से कुल 5 लाख 19 हजार रुपए पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है। क्षेत्र के यूपीसीडा कालोनी निवासी मनीराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल पर शुक्रवार को एक अंजान नंबर से काल आई थी। जिसके बाद उनके बचत खाते से 4 लाख 95 हजार रुपए निकाल लिए गए। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से एक बार 4 हजार रुपए और एक बार 20 हजार रुपए निकाले गए। इस संबंध में एसओ मुकेश पटेल ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...