सोनभद्र, अगस्त 5 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोना निवासी बिंदु पांडेय साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित के अनुसार उनके पंजाब नेशनल बैंक, रॉबर्ट्सगंज स्थित खाते से 27 और 28 जून को दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 1.90 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज कराने के साथ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर फ्रॉड से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...