वाराणसी, फरवरी 5 -- मिर्जामुराद, संवाद। मेहंदीगंज निवासी युवक को झांसा देकर साइबर ठग ने 2.86 लाख रुपये उड़ा दिए। तहरीर के आधार पर मिर्जामुराद पुलिस छानबीन में जुटी है। मेहंदीगंज निवासी राजनाथ सिंह बीते शनिवार को अपने घर पर थे। तभी अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि आपका फोन हैक हो गया है। उसे जानकारी मिली है। ऑनलाइन फोन ठीक के नाम पर ठग ने खाते से 2 लाख 86 हजार रुपये उड़ा दिए। पैसे निकलने का मैसेज आने के बाद राजनाथ को शक हुआ। साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद गुरुवार को मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी। पुलिस तहरीर और ट्रांजेक्शन आईडी के आधार पर छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.