रुद्रपुर, जुलाई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साइबर ठगों ने 99 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुलसुंगा निवासी सतेन्द्र कुमार पुत्र घुघली प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जुलाई को साइबर ठगों ने आईएमपीएस और यूटीआर ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसके बैंक खातों से क्रमशः 4,995; 50,000 और 44,000 रुपये निकाल लिए। इस तरह कुल करीब 99 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने घटना के बाद साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी ट्रांजिट कैंप कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि पुलिस संबंधित बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की जांच कर साइबर ठगों क...