देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अजबपुर कलां निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 90 हजार रुपये की रकम उड़ा ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। माता मंदिर कॉलोनी, अजबपुर कलां निवासी अनूप राणा पुत्र किशन सिंह राणा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका अजबपुर कलां स्थित यूनियन बैंक में खाता है। 12 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 3:27 बजे उनके मोबाइल पर बिना कोई लेन-देन किए पैसे कटने का मैसेज आया। शाम करीब पांच बजे जब उन्होंने अपना फोन चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। खाते से 90 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत बैंक जाकर अपना खाता ब्लॉक करवाया और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। अब पीड़ित ने नेहरू कॉलोनी थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.