हापुड़, जून 17 -- साइबर अपराध के मामले में तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आ रहा है। साइबर ठगों ने कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति के बैंक खाते से 8.29 लाख रुपये साफ कर दिए। खाते से धनराशि कटने का मैसेज मिलने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हो सका। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मेरठ गेट गोल मार्केट के अनुज कुमार ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बैंक खाता आइडीबीआइ बैंक में है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 8.29 लाख रुपये 13 जून को सुबह करीब पौने 11 बजे उसके मोबाइल फोन पर खाते से 38 हजार सौ रुपये कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज मिलने के बाद उसे अपने खाते से अनधिकृत लेनदेन ह...