प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक में पट्टी के मकरा मनभवना गांव में नियुक्त सफाई कर्मचारी सुभाष कुमार ने बताया कि उसके बैंक खाते से साइबर ठगों ने दो बार में 76 हजार रुपये उड़ा दिया। उसने बताया कि कर्मयोगी प्रमाण पत्र जारी करते समय हुई घटना की जानकारी होने के बाद ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इस पर संरक्षक वकील अहमद ने कहा कि कम पढ़े लिखे सफाई कर्मचारियों को ऐसी ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष तीर्थराज गौतम ,रवीन्द्र कुमार शर्मा, शिवनारायण शर्मा, गुलाबचन्द्र पटेल, रामचन्द्र पटेल, सुभाष कुमार, प्रमोद कुमार, राकेश शर्मा, रमापति आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...