सीतामढ़ी, जुलाई 5 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। शहर के जानकी स्थान, रीगा रोड निवासी राज कुमार के साथ साइबर बदमाशों ने बड़ी ठगी कर लिया है। इस बावत पीड़ित ने साइबर थाने में 4.26 लाख रुपये ठगी कर लेने की एफआईआर करायी है। इसमें पीड़ित ने आवेदन देकर बताया है कि 13 जून 2026 को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से उनकी अनुमति के बिना ऑनलाइन माध्यम से कुल 4,26,618 रुपये की निकासी कर ली गई। यह भी पढ़ें- पीएनबी ग्राहकों से लाखों की साइबर ठगी, तीन केस दर्जघटना के विवरण पीड़ित के अनुसार, ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से भी 1.30 लाख रुपये का लोन लेकर राशि खाते में डाली और फिर अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसे निकाल लिए। उन्होंने बताया कि उनके खाते की दैनिक लेनदेन सीमा (यूपीआई लिमिट) एक लाख रुपये है, इसके बावजूद एक ही दिन में इससे अधिक राशि की निकासी कैसे हो...