साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए आठ लाख रुपये
जौनपुर, जून 26 -- सरकी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत थाना क्षेत्र के एक वृद्ध व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने आठ लाख 33 हजार रुपये यूपीआई बनाकर खाते से उड़ा लिए। पीएम किसान सम्मान निधि की राशि चेक करने के लिए वृद्ध बैंक पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मी से बैंक पासबुक देकर खाते का विवरण पूछा तो सुनते ही होश उड़ गया। क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी 66 वर्षीय बशंतुराम प्रजापति पुत्र पाचूराम प्रजापति का केराकत बाजार में पांच जून को मोबाइल फोन कहीं गिर गया। उसके बाद सिम बंद करा दिया था। वहीं नंबर बैंक खाते में लगा हुआ था। बैंक बैंलेंस चेक करने पर पता चला कि सम्मान निधि आई है लेकिन खाते में रखा पैसा निकल गया है। आरोप है कि बंद सिम को नए व्यक्ति को अलॉट कराकर बैंक खातें से आठ लाख 33 हजार रुपये गायब हो गए। घटना की जानकारी गुरुवार को साइबर सेल को जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.