लखनऊ, मार्च 16 -- कृष्णानगर में जालसाजों ने मोबाइल फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड से 41 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित के मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसे घबरा गया। पीड़ित ने साइबर सेल और कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आशुतोष नगर निवासी विनोद कुमार राय ने बताया कि 16 फरवरी को उनके मोबाइल नंबर से जुड़े क्रेडिट कार्ड से बिना अनुमति के कई बार लेन-देन हो गए। तीन बार में उनके क्रेडिट कार्ड से कुल 41 हजार,180 रुपये निकल गए। जबकि उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते की डिटेल किसी को शेयर नहीं की। इसके बाद भी उनके क्रेडिट कार्ड के खाते से रुपये निकल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.