कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। साइबर ठग एक के बाद लोगों को शिकार बना रहे हैं। क्रेडिट कार्ड के लिए न कोई ओटोपी आया और न ही डिटेल साझा की पर 1.75 लाख रुपये पार हो गए। वहीं एक अन्य मामले में धोखे से एकाउंट खुलवा कर साइबर ठगी की गई। जब पुलिस की नोटिस आई तो घटना का पता चला। बर्रा पांच निवासी इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार विनोद कुमार श्रीवास्तव के क्रेडिट कार्ड से 1.75 लाख रुपये पार हो गए। मोबाइल पर रकम कटने का मैसेज आया तो पीड़ित ने बैंक और साइबर कंट्रोल रूम में सूचना देने के बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। विनोद ने बताया कि 25 मार्च को उनके मोबाइल में मैसेज आया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 1,75,019 रुपये खाते से निकल गए हैं। जबकि न तो किसी को ओटीपी और न ही किसी तरह की बैंकिंग डिटेल साझा की। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.