साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.13 लाख
हल्द्वानी, अगस्त 17 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने तकनीकी संशाधनों का उपयोग कर युवक के क्रेडिट से 1.13 लाख से अधिक की रकम साफ कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हिम्मतपुर मल्ला, हल्द्वानी निवासी पीड़ित ने मुखानी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि हफ्ते भर पहले ठगों ने बड़ी चालाकी से उनके क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी निकाल ली। इसके बाद खाते से रकम निकाली। एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि मामले में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.