साइबर ठगों ने की 13 लाख की ठगी, पुलिस ने कराए वापस
फिरोजाबाद, सितम्बर 21 -- साइबर ठगी का शिकार हुई महिला को पुलिस ने बड़ी राहत दी है। साइबर ठगों द्वारा ठगी की गई 13 लाख रुपये की रकम को पुलिस ने संबंधित बैंक में समय रहते होल्ड करा दिया। कार्रवाई पूरी होने के बाद रविवार देर शाम पीड़िता को रकम वापस करा दी। विगत दिनों सुनीता देवी नेट बैकिंग के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार हो गई थीं। साइबर ठगों ने उनके साथ धोखाधड़ी कर 13 लाख रुपये की रकम हड़प ली थी। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से रकम वापस कराने की गुहार लगाई। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक से संपर्क किया। पुलिस की तत्परता के चलते ठगी की रकम को बैंक खाते में होल्ड करा दिया गया। इससे साइबर ठग रकम को आगे ट्रांसफर या निकाल नहीं सके।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.