साइबर ठगों ने की व्यापारी से 46 हजार की ठगी
रुडकी, जून 13 -- रुड़की। साइबर ठगों ने एक व्यापारी से हजारों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मालवीय चौक निवासी श्रवण कुमार ने शनिवार को तहरीर देकर बताया कि उन्हें व्यापारिक कार्य के लिए छतरियों की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से दिल्ली के सदर बाजार स्थित एक कंपनी के प्रतिनिधि से बात की थी। कंपनी की ओर से छतरियों की आपूर्ति का भरोसा दिलाया गया और ऑर्डर की पुष्टि के लिए भुगतान करने को कहा गया। इस पर उन्होंने 46,800 की राशि ऑनलाइन कंपनी के खाते में भेज दी थी। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने की व्यापारी से 46 हजार की ठगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.