गाजीपुर, फरवरी 17 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र से मंगलवार को साइबर ठगों ने एक किसान के कई किस्तों में 1.30 लाख रुपए ठग लिया। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव निवासी विजय राय ने बताया कि वह एक साधारण किसान हैं। मंगलवार को वह अपने खेत के काम में व्यस्त थे। तभी एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को वाराणसी से बैंक का बड़ा अधिकारी बताया। ठग ने कहा कि उनके खेत से संबंधित फाइल तैयार हो चुकी है और उसे पास कराने के लिए तत्काल धनराशि भेजनी होगी। झांसे में आकर किसान ने अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने दोबारा फोन मिलाया तो आरोपी का मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.