साइबर ठगों ने कपड़ा व्यापारी के खाते से उड़ाई नकदी
फिरोजाबाद, मई 20 -- साइबर ठगों ने थाना उत्तर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी को निशाना बना लिया। साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से उसके बैंक खाते से सात बार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर लाखों रुपये की नकदी पार कर दी। इलाका पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कोटला रोड स्थित गुबरेले कंपाउंड निवासी नितिश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता की एसआरके पीजी कॉलेज के सामने रेडीमेड कपड़े की दुकान है। उनका एक बैंक खाता मोहल्ला गंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में है। आठ मई को साइबर ठगों ने उनके इस खाते पर डिजिटल अटैक किया। यह भी पढ़ें- बिना ओटीपी और कॉल के खाते से एक लाख उड़ाए, केस ठगों ने यूपीआई आईडी और अलग-अलग मर्चेंट गेटवे जैसे अमेजन पे, यस बैंक और एक्सिस बैंक सीसी बिल का प्रयोग कर सात बार में पांच लाख रुपये से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.