साइबर ठगों ने उड़ाए 99 हजार 800 सौ रूपए
काशीपुर, जुलाई 9 -- काशीपुर। एक युवक के मोबाइल फोन का अनाधिकृत एक्सेस हासिल कर साइबर ठगों ने उसमें एक मैलिशियस ऐप इंस्टाल कर दिया। इसके बाद पीड़ित के बैंक खाते से यूपीआई के जरिये 99 हजार 800 रुपये उड़ा लिए गए। पुलिस अज्ञात साइबर ठगों की तलाश कर रही है। मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी इशरार मोहम्मद ने बताया कि 23 जून को वह रात की ड्यूटी करने के बाद घर आकर सोया हुआ था। रात करीब 11 बजे किसी अज्ञात साइबर ठग ने उनके बैंक आफ इंडिया के खाते से यूपीआई के माध्यम से कुल 99,800 रुपये निकाल लिए। बताया कि जब सुबह उठकर उसने फोन देखा, तो मोबाइल बार-बार हैंग हो रहा था। किसी जानकार को फोन दिखाया, तो पता चला कि मोबाइल में एक संदिग्ध ऐप इंस्टाल है। बताया कि उसने वह ऐप कभी डाउनलोड नहीं किया था। बताया कि साइबर ठगों ने इस मैलिशियस ऐप के जरिए पीड़ित के फोन के ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.