हापुड़, जून 25 -- हापुड़ । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला भगवानपुरी निवासी वैभव गुप्ता के खाते से साइबर ठगों ने 80 हजार रुपये फोन हैक कर खाते से निकाल लियए। जिसकी जानकारी मिलने पर उसने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर धनराशि वापस कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...