गाजीपुर, मार्च 30 -- गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के सोन्हुली गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने सोमवार को साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि फर्जी ट्रेडिंग अधिकारी बन कर धोखाधड़ी और लालच देकर ठगों ने 4187000 रुपये उड़ा दिया। इस बात की जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए। ठगी का पता चलते ही पुत्र ने साईबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने साइबर थाने में भी मामले में केस दर्ज कराया। साइबर थाना प्रभारी रहमतुल्लाह खान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.