बरेली, अप्रैल 14 -- सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर साइबर ठग ने खुद को आईपीएस अफसर बताकर जाल में फंसा लिया। फिर उसने अपने साथी की मदद से गिफ्ट भेजने और उसके कस्टम में फंसने का झांसा देकर 1.29 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ थाना बिथरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिथरी चैनपुर के गांव नवदिया हरकिशन निवासी विमल पटेल ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने खुद को आईपीएस लक्ष्य पांडेय बताकर उनकी बहन रूपलता से फेसबुक मैसेंजर पर संपर्क किया। उसने खुद को सीक्रेट मिशन पर लंदन में तैनात बताया और 29 मार्च को अपना बर्थ-डे बताकर उनकी बहन को गिफ्ट भेजने की बात कही। यह भी पढ़ें- धनी फाइनेंस अधिकारी बन लोन दिलाने का झांसा, साइबर ठग गिरफ्तार यह गिफ्ट उसने अपने मित्र रोहित शर्मा के माध्यम से भेजने की बात कही। बाद में उनकी बहन के पास रोहित की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.