बदायूं, अप्रैल 21 -- साइबर ठगों ने युवक से 3.28 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी से भी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कृष्णापुरी के रहने वाले शिवम तोमर ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 14 से 15 अप्रैल के बीच उनसे छह बार में कुल 3,28,000 रुपये की साइबर ठगी की गई। जिसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और लेन-देन के तरीकों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना खाता नंबर, पिन, ओटीपी या सीवीवी नंबर जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। अगर खाते...