साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले चार आरोपी दबोचे
फरीदाबाद, जून 29 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने 30 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस के अनुसार इनमें से दो आरोपी अब तक करीब 100 बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा चुके हैं। एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूंह जिले के सिंगार गांव निवासी शाहरुख और अंसार, दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी सौरभ और रोहतक निवासी अरुण के रूप में हुई। साइबर थाना की टीम ने 28 जून को मेवात और दिल्ली में कार्रवाई कर चारों को गिरफ्तार किया। अरुण को अदालत में पेश कर जेल भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.