वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। साइबर अपराध पर लगाम के लिए वाराणसी पुलिस ने 'ऑपरेशन म्यूल स्ट्राइक' शुरू किया है। इसके तहत चार थाना क्षेत्रों से छह आरोपियों को पकड़ा गया। इसमें पांच ने साइबर ठगी के लिए अपने खाते उपलब्ध कराए थे। इनसे साइबर ठगी के दो करोड़ 42 लाख 89 हजार 752 रुपये का लेनदेन हुआ है। जबकि एक आरोपी ने दूसरों के नाम 40 से अधिक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराए। इन खातों से संबंधित 51 शिकायतें नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्ट पोर्टल पर थीं। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों को बैंक खाते देने वाले छह गिरफ्तारगिरफ्तार आरोपियों की जानकारी डीसीपी क्राइम नीतू कादयान, एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में बताया कि अभियान में थाना सिगरा, भेलूपुर, चेतगंज और चोलापुर की साइबर सेल टीमों ने कार्रवाई की। गिरफ्तार ...