साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, जुलाई 30 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। साइबर अपराधियों तक ठगी के रुपये पहुंचाने के लिए म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह की युवती समेत सात आरोपियों को फेज-3 थाने की पुलिस ने बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। ये फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर अपराधियों को बेचते थे। इन खातों पर देशभर में हुए करोड़ों रुपये के साइबर अपराध की 74 शिकायतें दर्ज हैं। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी फर्जी कंपनी के नाम पर अलग-अलग बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद खातों से जुड़े मोबाइल नंबरों में एक विशेष एपीके फाइल इंस्टॉल कराई जाती थी। ऐप एक्टिव होते ही बैंक से आने वाले सभी एसएमएस और ओटीपी सीधे गिरोह के सरगना राधे तक पहुंच जाते थे। इन्हीं ओटीपी का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी खातों में आए ठगी के रुपये निकाल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.