साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
सोनभद्र, जुलाई 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आपरेशन सीवाई -वज्र के तहत साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए शाहगंज थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था और खाताधारकों के मोबाइल नंबर बदलवाकर इंटरनेट बैंकिंग सक्रिय कर साइबर अपराधियों को सौंप देता था। आरोपी को शाहगंज क्षेत्र से बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना धीरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार शाहगंज थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी बृजेश कुमार पांडेय, शाहगंज थाने का मजारिया हिस्ट्रीशीटर है और जिला बदर की अवधि के दौरान साइबर अपराधियों के संपर्क में आया था। इसके बाद वह मोटे मुनाफे के लालच में बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करने लगा। जांच के दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.