लखनऊ, जुलाई 18 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हाथी लगी है। ऑपरेशन सीवाई-वज्र के तहत साइबर सेल पूर्वी जोन और बीबीडी पुलिस की संयुक्त टीम ने म्यूल बैंक खाता संचालित करने वाले एक आरोपी को दबोचा है। गिरफ्तारी के आरोपी की पहचान बीबीडी स्थित ओमेगा ग्रीन ऑर्किड-5 अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर 504 निवासी सौरभ कालरा के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी के मोबाइल नंबरों के खिलाफ देशभर के अलग-अलग राज्यों से कुल 49 साइबर शिकायतें दर्ज थीं, जिनमें 15.06 करोड़ रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने और अपने परिजनों के नाम पर मौजूद बैंक खाते साइबर ठगों को कमीशन के बदले उपलब्ध करा रखे थे। ठगी की रकम इन्हीं खातों में जमा कराई जाती थी, जिसमें से आरोपी करीब...