नोएडा, जुलाई 14 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों को ठगी के लिए बैंक खाते मुहैया कराने वाले 14 लोगों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में केस दर्ज हुआ है। ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत कार्रवाई की गई है। केस विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की ओर से ही दर्ज कराया गया है। दावा है कि आरोपियों से संबंधित बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से हासिल रकम को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत साइबर मुख्यालय से मिली जानकारी और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज शिकायतों के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन बज्र के तहत साइबर ठगी के मामले में एक और मुकदमा दर्ज जांच में कई खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदे...