साइबर ठगों को खाते बेचने में एक महीने में राज्य में छह केस
देहरादून, जून 8 -- एसटीएफ ने साइबर अपराधियों को किराये के बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले सरगनाओं पर चोट करनी शुरू की है। एसटीएफ ने पिछले दो दिनों में चार नए मुकदमे दर्ज किए हैं। जबकि, बीते एक माह के भीतर ऐसे मामले में छह केस दर्ज हो चुके हैं और 10 आरोपियों को नामजद किया जा चुका है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि यह गिरोह मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और मजदूर वर्ग के लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने या चंद रुपयों का लालच देकर इनके नाम पर नए बैंक खाते खुलवाए जाते हैं या पुराने खातों की इंटरनेट बैंकिंग, चेकबुक और एटीएम कार्ड हासिल कर लिए जाते हैं। जिन्हें साइबर ठगों को बेच दिया जाता है। जांच में यह सामने आया है राज्य में बेचे गए इन म्यूल अकाउंट में साइबर ठग करोड़ों रुपये जमा करा चुके हैं। इन खातों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.