साइबर ठगों को खाता उपलब्ध करवाने वाला पकड़ा
गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गत 25 फरवरी को एक महिला को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर करीब 70 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में थाना साइबर अपराध, दक्षिण ने एक आरोपी को जोधपुर के शेरगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुवालिया शेरगढ़ निवासी थाना राम के रूप में हुई है। आरोपी राजस्थान में वेटर का काम करता है। शादी समारोह में मुलाकात के बाद उसने एक व्यक्ति को 10 हजार रुपये में अपना बैंक खाता बेचा था। आरोपी के खाते में ठगी के 48 हजार रुपये आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। - यह भी पढ़ें- क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 43 लाख की साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.