साइबर ठगों के हाथ बेच दिया खाता
वाराणसी, अगस्त 9 -- बड़ागांव (वाराणसी)। साइबर ठगी के लिए खाता बेचने में आरोपी मोहम्मद साहिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल से उसके संदिग्ध खाते का पता चला। इसमें साइबर ठगी के 10 मामलों के पैसे मंगाकर निकाले गए। यह धनराशि अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी की थी। अपने खाते में पैसे मंगाने के एवज वह एक प्रतिशत कमीशन लेता था। पुलिस ने उसका खाता फ्रीज कर दिया पुलिस खरावन गांव निवासी आरोपी की तलाश में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.