नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। विदेश में बैठे साइबर ठगों की सुविधा के लिए लगाए गए सिम बॉक्स को इफ्सो ने गुरुवार को बरामद किया है। पुलिस ने मयूर विहार के फ्लैट से बरामद कर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसका इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट और निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह करते थे। डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि कम्बोडिया और अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में बैठे ठग डिजिटल अरेस्ट एवं निवेश के नाम पर ठगी के लिए इंटरनेट काल करते हैं। ये काल को सिम बॉक्स के माध्यम से स्थानीय मोबाइल नेटवर्क पर आती थीं। इसी दौरान इफ्सो के एसीपी विवेका नंद झा की टीम को टेक्निकल जांच के दौरान मालूम हुआ कि मयूर विहार फेज तीन स्थित एक फ्लैट में सिम बॉक्स रखा गया है। इसके बाद टीम ने छापा मारा और वैभव राज एवं अनिल को गिरफ्तार कर लिया। इस फ्लैट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.