गोरखपुर, मई 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शेयर बाजार में अधिक मुनाफा कमाने के लालच में एसबीआई के एक मैनेजर साइबर ठगों के जाल में फंस गए और 42.50 लाख रुपये गंवा बैठे। ठगी के बाद वह कई दिनों तक सदमे में रहे और अब उन्होंने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ठगी का तरीका पीड़ित के अनुसार, वह जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में व्हाट्सएप पर बने दो निवेश समूहों से जुड़े थे। इन समूहों में खुद को विशेषज्ञ बताने वाले लोगों द्वारा शेयर बाजार में भारी मुनाफे का दावा किया जाता था। रोजाना ऑनलाइन सत्र लेकर निवेश के टिप्स दिए जाते थे और कुछ सदस्यों द्वारा लगातार मुनाफा दिखाकर भरोसा बढ़ाया जाता था। ठगों ने खुद को बड़े निवेश समूहों और विदेशी संस्थागत निवेशकों से जुड़ा बताया। उन्होंने फर्जी दस्तावेज दिखाकर भरोसा दिल...