मुंगेर, मई 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में साइबर अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हुई है, जिससे किस्तों में लगभग 10 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है। घटना की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि पीड़ित महिला मानसिक रूप से काफी आहत है। डीएसपी ने बताया कि महिला ठगी की बात सामने आने के बाद इतनी डरी हुई है कि कार्यालय पहुंचने पर वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। इस कारण पुलिस अभी तक उसका विस्तृत बयान दर्ज नहीं कर सकी है। पीड़िता के साथ आए परिजनों ने उसकी स्थिति को देखते हुए फिलहाल उसे घर ले जाने का निर्णय लिया। पुलिस को अब लिखित आवेदन का इंतजार है, जिसके बाद मामले की तकनीकी जांच शुरू की जाएगी।उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, ठगी की यह घटना मोबाइल के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.