साइबर ठगों के जाल में फंसा भिकियासैंण का युवक
अल्मोड़ा, जून 13 -- अल्मोड़ा। जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र निवासी एक युवक ने केंद्रीय साइबर क्राइम पोर्टल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। कहना था कि नौ जून को उसे अज्ञात नंबर से कॉल आई। सामने वाले ने तमाम तरह की बातें कर उसे अपने झांसे लेकर उसके खाते से 107454 की रकम पार कर दी। पीड़ित ने तत्काल ठगी की शिकायत केंद्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई। अब देहरादून साइबर थाने में ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला स्थानीय थाने को ट्रांसफर किया गया है। एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.