जमुई, अप्रैल 9 -- जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता गुरुवार को आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज करते हुए जमुई पुलिस द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान साइबर डीएसपी राजन कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य आम लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक और सतर्क बनाना है। अभियान के दौरान अपर थानाध्यक्ष कौशल कुमार, साइबर वालंटियर विकास कुमार पांडेय, चंदन कुमार और रचना कुमारी समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। टीम ने हरनारायणपुर चौक, मलयपुर चौक, कचहरी चौक सहित विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.