कानपुर, जुलाई 5 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में दर्ज 4.98 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस की टीमों की मुंबई, लखनऊ समेत अन्य जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। पुलिस करोड़ों के ट्रांजेक्शन करने वाले तीन आरोपियों के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है। पुलिस आज घटना का खुलासा कर सकती है। रविवार रात घटना से जुड़े आरोपी लखनऊ से पकड़े गए हैं। रुद्र समागम सेवा एवं शिक्षा समिति चलाने वाले कल्याणपुर के नवशील धाम फेज-2 निवासी आशीष कुमार सिंह ने चार दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी संस्था का एक्सिस बैंक में खाता है। बैंक के मैनेजर ने उन्हें लखनऊ के राहुल नाम के व्यक्ति से मिलवाया। यह भी पढ़ें- 1. 94 लाख की साइबर ठगी का आरोपित नवादा से गिरफ्तार राहुल ने कहा कि वह संस्था को डोनेशन देना चाहते हैं। आरोप है कि 19 नवंबर 2025 ...