बागपत, फरवरी 26 -- बागपत। दुबई से संचालित बड़ौत के साइबर अपराधी गिरोह के दो सदस्यों की थार व स्कार्पियो को कुर्क करने का आदेश अदालत ने आदेश जारी किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की थार ओर स्करार्पियो कुर्क कर ली। अदालत से इस तरह की कार्रवाई जनपद में पहली बार हुई है। बताया जा रहा है कि साइबर अपराधियों ने अवैध रूप से धन अर्जित कर वाहनों को खरीदारी की है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि कुर्क की गई थार आरोपी हर्ष गोयल व स्कार्पियो तुषार की है। अदालत ने यह कार्रवाई बीएनएसएस की धारा 107 के तहत की है। दरअसल, बागपत शहर की गायत्रीपुरम कालोनी निवासी पूर्व सैनिक विजय कुमार ने पांच माह पहले डिजिटल अरेस्ट कर सात लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में प्रकाश में आए अर्जुन निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार किय...