हल्द्वानी, अक्टूबर 19 -- संतोष जोशी/हल्द्वानी देशभर में लोगों से साइबर ठगी कर हासिल की गई रकम नैनीताल जिले में एटीएम के जरिए निकाली गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लोगों ने 5 % कमीशन के लालच में बैंक खाते साइबर ठगों को इस्तेमाल करने के लिए किराए पर दिए थे। साइबर के हॉटस्पॉट इलाकों में हल्द्वानी शहर और मुखानी दर्शाया गया है। शुक्रवार रात पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े मामलों में जिले के आठ थानों में 43 मुकदमे दर्ज किए। पुलिस के अनुसार इन खातों में बाहरी राज्यों से ठगी की रकम का लेनदेन हुआ। रकम निकालने के लिए एटीएम और चेक सहित विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल किए जाने की जांच की जा रही है। साइबर ठगी की रकम कई खातों से गुजरने के बाद तीसरी-चौथी लेयर में नैनीताल जिले तक पहुंच रही थी। जांच में सामने आया कि पकड़े जाने की डर से शातिर पहल...