वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 25 -- साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब तकनीक के सहारे ठगों का नेटवर्क तोड़ने में जुटी है। इसके चलते अलीगढ़ में सैकड़ों म्यूल बैंक खाते चिह्नित किए गए हैं, जिनमें ठगी की रकम खपाने की आशंका है। वहीं, गोंडा क्षेत्र के दो व्यक्तियों के खातों को चिह्नित कर लिया गया है, जिनमें करीब 42 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। जांच में सामने आया है कि दोनों खातों पर देशभर में 100 से अधिक शिकायतें पंजीकृत हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगी की घटनाओं में अपराधी का नाम-पता से लेकर मोबाइल नंबर व बैंक खाते तक फर्जी होते हैं। साल की शुरुआत में पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को जेल भेजा था। उस दौरान 600 व्हॉट्सएप ग्रुप बंद कराकर डेढ़ लाख लोगों को ठगने से बचाया था। इसी क...