साइबर ठगों का नया तरीका, बिना ओटीपी के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख
रुडकी, मई 31 -- साइबर ठगों ने अब लोगों के बैंक खातों में सेंधमारी कर रकम उड़ाने का नया तरीका अपनाया है। साइबर ठगों ने एक दुकानदार के खाते से बिना ओटीपी भेजे ही करीब डेढ़ लाख की रकम साफ कर दी। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो खाते से डिजीटल माध्यम से रकम ट्रांसफर की गई है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर गली नंबर दो निवासी आशीष कुमार ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले खाते में करीब साढ़े तीन लाख रुपये जमा किए थे। 16 मई को वह बैंक खाता संबंधी जानकारी लेने बैंक गए थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनके खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये की रकम निकाली गई है। डेढ़ लाख रुपये निकाले जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.