प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। रोटरी इलाहाबाद नॉर्थ की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में डिजिटल मार्केटिंग और साइबर ठगी पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर फाइनेंस कंपनी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक तारिक अहमद ने कहा कि संदिग्ध लिंक से सदैव सावधान रहें। साइबर ठगी से संबंधित सूचना हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जरूर दें। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष उमंग अग्रवाल, स्वागत विजय अग्रवाल ने किया। इस मौके पर गौरव खेमका, रतन अग्रवाल, मुकेश श्रीवास्तव, तरुण जग्गी, संजीव भार्गव, सुशील सरार्फ, कृष्णा अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, सौरभ मालवीय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.